Spread the love

जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में कपाली निवासी राजन खान पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है, जब राज़न खान अपने दोस्त शारिक के घर, करलोस जेसमिन फ्लैट (रोड नंबर 12) जा रहे थे। कार से उतरते ही मोहम्मद नईम नामक युवक, जो कथित तौर पर नशे की हालत में था, पहले से तलवार लहराते हुए मौजूद था और अचानक राज़न पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने 20–25 बार वार करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वह खुद को बचाकर कार में घुस गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आज़ाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और उसकी हरकतों से क्षेत्र में पहले भी परेशानी रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version