ताजा खबर
निखार हत्याकांड में मास्टरमाइंड राघव के ठिकानों पर रेड! सोनारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंपपूजा-पाठ की आड़ में गंभीर अपराध के आरोप, सेलम में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तारपटना स्नातक सीट पर JDU की मुश्किल, नीरज कुमार के सामने अपनी ही पार्टी से उठी चुनौतीनौवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कैसे पहुंचा माओवादी दस्ते में? वर्षों बाद पत्नी के साथ गिरफ्तारीवासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, शानू खान समेत तीन घायल, हमलावरों की तलाश तेजछात्र की मौत के बाद IIT बॉम्बे में कार्रवाई, डीन का इस्तीफा, प्रोफेसर निलंबितबड़गाईं जमीन मामला: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, शाम 4 बजे अहम सुनवाई; आरोप गठन पर टिकी नजरनवरात्र 2026, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानिए सवारी से जुड़ी मान्यताअंसारी सिंडिकेट पर UAPA केस को मंजूरी, सात अन्य लोगों पर भी चलेगा मुकदमानागालैंड की ‘अंग’ ने टोरंटो में जीता प्लेटफॉर्म प्राइज, पिता-बेटे की कहानी को मिली पहचाननिखार हत्याकांड में मास्टरमाइंड राघव के ठिकानों पर रेड! सोनारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंपपूजा-पाठ की आड़ में गंभीर अपराध के आरोप, सेलम में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तारपटना स्नातक सीट पर JDU की मुश्किल, नीरज कुमार के सामने अपनी ही पार्टी से उठी चुनौतीनौवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कैसे पहुंचा माओवादी दस्ते में? वर्षों बाद पत्नी के साथ गिरफ्तारीवासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, शानू खान समेत तीन घायल, हमलावरों की तलाश तेजछात्र की मौत के बाद IIT बॉम्बे में कार्रवाई, डीन का इस्तीफा, प्रोफेसर निलंबितबड़गाईं जमीन मामला: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, शाम 4 बजे अहम सुनवाई; आरोप गठन पर टिकी नजरनवरात्र 2026, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानिए सवारी से जुड़ी मान्यताअंसारी सिंडिकेट पर UAPA केस को मंजूरी, सात अन्य लोगों पर भी चलेगा मुकदमानागालैंड की ‘अंग’ ने टोरंटो में जीता प्लेटफॉर्म प्राइज, पिता-बेटे की कहानी को मिली पहचान
झारखंड आंदोलनकारियों का उग्र प्रदर्शन, सम्मान और अधिकारों की मांग तेज - aksharsamvad.com
Spread the love

 

झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन रैली निकाली। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां आंदोलनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई आंदोलनकारी पारंपरिक हथियारों के साथ नजर आए, जिससे माहौल काफी आक्रोशपूर्ण दिखा।
संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2021 में जारी संकल्प के तहत सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है।
मोर्चा का कहना है कि इस देरी के कारण आंदोलनकारियों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है और सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी दुख जताया कि कई आंदोलनकारी अपने जीवनकाल में सम्मान प्राप्त किए बिना ही दुनिया से विदा हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने जिले के उपायुक्त पर भी आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संघर्ष मोर्चा ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द आदेश जारी कर सभी योग्य आंदोलनकारियों को उनका अधिकार और सम्मान दिया जाए, ताकि उनके योगदान का उचित मूल्यांकन हो सके और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version