ताजा खबर
टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल•एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक•बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार•तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप•शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव•मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका•गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी•एमजीएम में दो अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति पर जांच, वेतन रोका; एनएचएम की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद कार्रवाई•बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! 3 दिन की हड़ताल टली, 5-डे बैंकिंग पर बनेगी हाईलेवल कमेटीटाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल•एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक•बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार•तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप•शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव•मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका•गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी•एमजीएम में दो अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति पर जांच, वेतन रोका; एनएचएम की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद कार्रवाई•बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! 3 दिन की हड़ताल टली, 5-डे बैंकिंग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी
सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू और दलाल गिरफ्तार, 40 लाख की डील का मामला - aksharsamvad.com
Spread the love
बैठक के बीच बाहर निकलकर रिश्वत लेते पकड़े गए बड़ा बाबू, गाड़ी में पैसे गिनते दलाल भी दबोचा गया

सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दोहरी गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला में भू-अर्जन से जुड़ी एक अहम बैठक उपायुक्त की मौजूदगी में चल रही थी। इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसके बाद वे बैठक से बाहर निकले। आरोप है कि बाहर निकलते ही वे रिश्वत के पैसे लेने लगे, तभी पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ACB की टीम ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से विनय तिवारी नामक एक कथित दलाल को भी गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी में बैठकर पैसे गिन रहा था, तभी टीम ने उसे दबोच लिया।
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला जमीन से जुड़े एक बड़े सौदे का है, जिसमें करीब 40 लाख रुपये की डील तय होने की चर्चा है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि इस सौदे के तहत पहली किस्त के रूप में करीब 5 लाख रुपये दिए जाने थे।
हालांकि, पूरे मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच में जुटी हुई है।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हलचल तेज हो गई है। वहीं आम लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त और जरूरी कदम बताया है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version