ताजा खबर
छह साल से अटका धालभूमगढ़ एयरपोर्ट अब खुलेगा? केंद्र ने दिया बड़ा आश्वासनडिजिटल इंडिया की कड़वी तस्वीर, एक फोन कॉल के लिए पेड़ का सहारा ले रहे गढ़वा के ग्रामीणCISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह वरिष्ठ IPS अधिकारी बने स्पेशल डीजी, झारखंड से चंदन कुमार झा की प्रतिनियुक्तिकार की मामूली टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, 15 लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोपचॉकलेट समझ फिनाइल की टिकिया निगल गया मासूम, सांस थमने तक नहीं मिली ऑक्सीजन; MGM में मौतSIR जांच में बड़ा खुलासा! जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम, पासपोर्ट कार्यालय ने की पुष्टिJSSC CGL पर हाई कोर्ट की रोक, नियुक्ति रद करने के सरकार के आदेश को झटका; वेतन पर 15 सितंबर को सुनवाईपुणे में खेल कोटे का महाघोटाला, 1000 से ज्यादा फर्जी प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी की कोशिशमिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, तेहरान की धमकी से बढ़ा तनावहाईवे पर हादसे के बाद अब मदद नहीं होगी दूर, हर टोल प्लाजा पर तैनात होगी एंबुलेंसछह साल से अटका धालभूमगढ़ एयरपोर्ट अब खुलेगा? केंद्र ने दिया बड़ा आश्वासनडिजिटल इंडिया की कड़वी तस्वीर, एक फोन कॉल के लिए पेड़ का सहारा ले रहे गढ़वा के ग्रामीणCISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह वरिष्ठ IPS अधिकारी बने स्पेशल डीजी, झारखंड से चंदन कुमार झा की प्रतिनियुक्तिकार की मामूली टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, 15 लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोपचॉकलेट समझ फिनाइल की टिकिया निगल गया मासूम, सांस थमने तक नहीं मिली ऑक्सीजन; MGM में मौतSIR जांच में बड़ा खुलासा! जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम, पासपोर्ट कार्यालय ने की पुष्टिJSSC CGL पर हाई कोर्ट की रोक, नियुक्ति रद करने के सरकार के आदेश को झटका; वेतन पर 15 सितंबर को सुनवाईपुणे में खेल कोटे का महाघोटाला, 1000 से ज्यादा फर्जी प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी की कोशिशमिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, तेहरान की धमकी से बढ़ा तनावहाईवे पर हादसे के बाद अब मदद नहीं होगी दूर, हर टोल प्लाजा पर तैनात होगी एंबुलेंस
शहीद दिवस पर वीर सपूतों को नमन, पूर्व सैनिकों ने दी शौर्यांजलि - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर | शहीद दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक में भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धापूर्वक शौर्यांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम देशभक्ति और सम्मान के भाव के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य सुखविंदर सिंह ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों एवं सदस्यों ने बारी-बारी से शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में थल सेना, वायु सेना और नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।
इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया— “देश न कभी झुका है, न कभी झुकेगा।”
कार्यक्रम के अंत में “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version