ताजा खबर
‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज, 2029 चुनाव से पहले संशोधन बिल लाने की योजना/2011 जनगणना के आधार पर बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, 816 में से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने की संभावना - aksharsamvad.com
Spread the love

 

केंद्र सरकार महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों—शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट)—के नेताओं से बातचीत की है। दरअसल, सरकार ने पहले ही ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। हालांकि, यह कानून अभी तक लागू नहीं हो सका है क्योंकि इसमें नई जनगणना और परिसीमन की शर्त जुड़ी हुई थी।
अब सरकार इस कानून में संशोधन करने की तैयारी में है। प्रस्तावित संशोधन के तहत 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया को तेज किया जा सके और महिला आरक्षण को जल्द लागू किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, संशोधन विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 की जा सकती है। इनमें से करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
सरकार की योजना है कि इस बदलाव के लिए एक संविधान संशोधन भी लाया जाए, ताकि सीटों की संख्या बढ़ाने और आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ हो सके। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो 2029 के लोकसभा चुनाव में पहली बार महिला आरक्षण लागू होता नजर आ सकता है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version