ताजा खबर
मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर•टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य•पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब•निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह•दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा•जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर•टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य•पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब•निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह•दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा•जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?
पीएलएफआइ के नाम पर पांच लाख रूपये लेवी मांगने वाले आरोपी को जेल - aksharsamvad.com
Spread the love

रिपोर्ट : रविंद्र कुमार मिश्र, गुमला
पीएलएफआई संगठन के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी मांगने के मामले में गुमला पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथडीह निवासी लालदेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के उर्मी डुमरडीह निवासी मनीष कुमार लाल के मोबाइल पर बीते 20 मार्च से विभिन्न नंबरों से फोन आ रहा था। काल करने वाला खुद को प्रभाकर जी उर्फ बादल यादव बताते हुए पांच लाख रुपये की लेवी की मांग कर रहा था। साथ ही रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था। इस संबंध में मनीष कुमार लाल ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान आरोपी द्वारा मनीष को लेवी की रकम लेकर पुग्गु बायपास सड़क के पास बुलाया गया। पूर्व से सतर्क पुलिस ने जाल बिछाकर मौके पर पहुंचते ही आरोपी लालदेश्वर यादव को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसके उपरांत सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने बताया कि व्यवसायी से पांच लाख रूपये लेवी की मांग की जा रही थी। उक्त राशि को लेने के लिए लालदेश्वर यादव गुमला आया था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version