ताजा खबर
हार्ट अटैक आया, अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिली, एंबुलेंस भी नदारद! राजस्व उपनिरीक्षक की मौत•2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र•झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ी खबर! ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी, 1.83 लाख रोजगार का लक्ष्य•पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा•दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान•जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?•टिकट बनवाना है तो समय का रखें ध्यान, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बंद होंगे आरक्षण काउंटरहार्ट अटैक आया, अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिली, एंबुलेंस भी नदारद! राजस्व उपनिरीक्षक की मौत•2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र•झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ी खबर! ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी, 1.83 लाख रोजगार का लक्ष्य•पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा•दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान•जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?•टिकट बनवाना है तो समय का रखें ध्यान, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बंद होंगे आरक्षण काउंटर
स्वर्णरेखा नदी से मिला संदिग्ध बम निष्क्रिय, बहरागोड़ा के पानिपड़ा में टला बड़ा हादसा - aksharsamvad.com
Spread the love
Oplus_16908288

 

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानिपड़ा इलाके में उस वक्त बड़ी राहत की खबर सामने आई, जब स्वर्णरेखा नदी से बरामद एक संदिग्ध बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
कई दिनों से इस बम की मौजूदगी के कारण आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर नदी की ओर जाना बंद कर दिया था, जिससे उनके दैनिक कार्य और पशुपालन तक प्रभावित हो रहे थे।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया और पूरे इलाके को संवेदनशील घोषित कर दिया गया। मंगलवार सुबह से ही पानिपड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने नदी की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी और पूरे इलाके को सील कर दिया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर एक तय दायरे के भीतर आने वाले घरों और खेतों को खाली कराया गया। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, वहीं मौके पर दमकल विभाग, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की तैनाती भी की गई।
सेना के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पहले बम का तकनीकी निरीक्षण किया और फिर पूरी सावधानी के साथ उसे निष्क्रिय किया। यह ऑपरेशन बेहद संवेदनशील था, जिसे उच्च सतर्कता के साथ अंजाम दिया गया।
जैसे ही बम निष्क्रिय होने की पुष्टि हुई, ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने सेना और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भविष्य में किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें और खुद से कोई जोखिम न उठाएं।
रिपोर्ट : बिनोद केशरी, जमशेदपुर
error: Content is protected !!
Exit mobile version