ताजा खबर
FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तकFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक
30 महिलाओं को 10 लाख का लघु ऋण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल की गई, जहां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लघु ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर, यानी एस.जे.एम.डी.सी. द्वारा बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 महिलाओं के बीच कुल 10 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य और पूर्वी क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस ऋण राशि का उपयोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने या नए लघु उद्यम शुरू करने में करें। साथ ही आय का एक हिस्सा बचत के रूप में निवेश करने की सलाह भी दी, ताकि भविष्य में अपने व्यवसाय को और बड़े स्तर पर विकसित किया जा सके।
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह-प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने कहा कि संस्था आने वाले समय में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी, जिससे उन्हें नए व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी कौशल मिल सके।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख कमलेश कुमार कमलेन्दु ने भी महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख पंकज कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में घनश्याम दास, मुकेश कुमार, अमित कुमार, रमेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version