ताजा खबर
न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड•खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत•रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद•मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर•टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य•पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब•निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह•दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा•जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनातन फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड•खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत•रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद•मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर•टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य•पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब•निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह•दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा•जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात
रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, डीआईजी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण / संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर, भारी पुलिस बल तैनात - aksharsamvad.com
Spread the love
जमशेदपुर में रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार को एसटीएफ के डीआईजी इंद्रजीत महथा शहर पहुंचे, जहां उन्होंने संवेदनशील रामनवमी अखाड़ा जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इससे पहले जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर डीआईजी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर के एसएसपी पियूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके।
बताया जा रहा है कि शहर में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है, जबकि शोभायात्रा और विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पहले से ही रूट प्लान तैयार कर लिया गया है और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। 
प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version