ताजा खबर
बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर•डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश•पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डरायाबिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर•डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश•पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया
ब्राउन शुगर की बिक्री से त्रस्त महिलाएं पहुंचीं थाना, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर इलाके में ब्राउन शुगर की खुलेआम बिक्री को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नाराज महिलाओं ने एकजुट होकर परसुडीह थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि मखदुमपुर के लाइन टोला निवासी नाजी परवीन समेत कई महिलाओं ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का आरोप है कि बस्ती के ही रहने वाले समीर नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से खुलेआम ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है।
स्थानीय महिलाओं के अनुसार, आरोपी के घर के आसपास बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे पूरे इलाके का माहौल बिगड़ गया है। महिलाओं का कहना है कि इस कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
वहीं स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि नशे के इस अवैध कारोबार की वजह से इलाके के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं और उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है।
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।
रिपोर्ट : बिनोद केसरी, जमशेदपुर
error: Content is protected !!
Exit mobile version