ताजा खबर
समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार•खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन•हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरार•बोनस से भरेगी झोली, जमशेदपुर ब्लड बैंक में 18% पर मुहर, ₹1.15 लाख तक मिलेगा भुगतान•त्योहारों से पहले हथियारों की खेप पकड़ी, अमृतसर में AK-47 और दो ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तारसमायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार•खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन•हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरार•बोनस से भरेगी झोली, जमशेदपुर ब्लड बैंक में 18% पर मुहर, ₹1.15 लाख तक मिलेगा भुगतान•त्योहारों से पहले हथियारों की खेप पकड़ी, अमृतसर में AK-47 और दो ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार
रामनवमी विसर्जन जुलूस में शामिल हुए बन्ना गुप्ता, बोले – मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे मन में हैं - aksharsamvad.com
Spread the love

 

रामनवमी के पावन अवसर पर विसर्जन के दिन जमशेदपुर में निकले भव्य अखाड़ा जुलूस में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुए। शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा निकाले गए जुलूस में दोनों नेताओं ने भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता को पगड़ी पहनाकर, तलवार एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जुलूस के दौरान डंका की गूंज सुनकर बन्ना गुप्ता खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने डंका बजाते हुए लाठी भांजकर पारंपरिक अखाड़ा कला का आनंद लिया।
मौके पर बन्ना गुप्ता ने झारखंडवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हमारे मन में बसते हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम और बजरंग बली सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाएं।
रामनवमी विसर्जन के अवसर पर मानगो चौक सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कई सेवा शिविर लगाए गए। इनमें मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह का शिविर, बाबा बर्फानी सेवा समिति, गोस्वामी समाज कल्याण समिति, जमशेदपुर टेलर्स ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, विश्वकर्मा कल्याण समिति, कुशवाहा संघ मानगो, रौनियार वैश्य समाज (युवा विंग), तैलिक एकता मंच, सामर्थ्य सेवा संस्थान तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग (शहरी) अध्यक्ष सोहेल खान के कार्यालय में लगाए गए शिविर प्रमुख रहे।
वहीं श्री श्री महावीर अखाड़ा समिति (नीलकंठ महादेव मंदिर रोड नंबर 4, जवाहर नगर मानगो), श्रमिक अखाड़ा पारडीह, त्रिवेदी अखाड़ा, रोड नंबर 4 अखाड़ा और दाईगुटू अखाड़ा में भी बन्ना गुप्ता शामिल हुए।
इसके अलावा कदमा स्थित रंकणी मंदिर के सामने बन्ना गुप्ता फैन्स क्लब द्वारा लगाए गए सहायता शिविर में पहुंचकर उन्होंने रामभक्तों की सेवा की और उनके साथ भोग ग्रहण कर सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान आयोजन समितियों द्वारा बन्ना गुप्ता और मानगो मेयर सुधा गुप्ता को पगड़ी, तलवार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
error: Content is protected !!
Exit mobile version