ताजा खबर
राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज
बेलडीह लेक से फुटबॉलर जीसान रियाज का शव बरामद, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी - aksharsamvad.com
Spread the love
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह ए ब्लॉक लाइन नंबर 7 निवासी 37 वर्षीय जीसान रियाज का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बेलडीह लेक से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, जीसान रियाज पेशे से फुटबॉलर था और शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से ही घर से लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने बेलडीह लेक में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जीसान रियाज के रूप में की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार के अनुसार, जीसान दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जीसान को नशे की लत थी, हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version