ताजा खबर
PRD जवानों के लिए बड़ी राहत, ड्यूटी भत्ता हुआ ₹600, कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधाLust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्कAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगPRD जवानों के लिए बड़ी राहत, ड्यूटी भत्ता हुआ ₹600, कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधाLust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्कAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंग
मनोहरपुर के कोयल नदी से बड़े पैमाने पर बालू माफियाओं द्वारा बालू की अवैध सप्लाई सारंडा के विभिन्न गांवों में जारी - aksharsamvad.com
Spread the love

सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम )
मनोहरपुर के कोयल नदी से इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू माफियाओं द्वारा चोरी छिपे ट्रैक्टरों से बालू की अवैध सप्लाई मनोहरपुर के साथ सारंडा के विभिन्न गांवों में की जा रही है जिसे रोक पाना संभव नहीं दिख रहा है। खबर है कि घाटों से बालू माफियाओं द्वारा बेखौफ और खुलेआम बालू का उठाव  किया जाता है जैसे उन्हें किसी का डर नहीं है। विश्वत सूत्रों के अनुसार
बालू के उठाव के पीछे सत्ताधारी नेताओं, स्थानीय पुलिस और जिले के कुछ अधिकारियों का मौन समर्थन प्राप्त है जिसके चलते ही घाटों से अवैध बालू का उठाव संभव हो पा रहा है। स्थानीय लोग दबी जुबान में बताते हैं कि यह काम बालू माफियाओं और जिम्मेदार अधिकारियों के  मिलीभगत
से ही हो रहा है । उक्त तथ्यों पर मुहर लगाते हुए इंडियन पीस पार्टी के अध्यक्ष किशोर लोहार ने आरोप लगाया है कि अभी किसी बालू से लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया जाए तो कुछ ही घंटे में प्रशासनिक गलियारों में फोन के रिंग बजने लगेंगे। इससे साबित होता है कि बालू की हो रही चोरी के पीछे राज्य सरकार से लेकर कुछ प्रशासनिक अधिकारियों का मौन समर्थन प्राप्त है। दूसरी तरफ बालू के अवैध कारोबार से सरकार को को हर रोज लाखों का नुकसान हो रहा है। किशोर लोहार ने कोयल नदी से बालू के उठाव के लिए राज्य सरकार से बालू का टेंडर जल्द से जल्द कराने की मांग की है जिससे कि आए दिन हो रहे बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश लग सके
error: Content is protected !!
Exit mobile version