ताजा खबर
जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिकजमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक
किराया बढ़ोतरी के खिलाफ भड़के दुकानदार, सड़कों पर उतरे व्यापारी - aksharsamvad.com
Spread the love
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर दुकानदारों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। साकची बाजार समेत शहर के करीब दस प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
दुकानदारों ने जमशेदपुर अक्षेस (Jamshedpur Notified Area Committee) कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि किराया बढ़ाने का फैसला पूरी तरह गलत और अव्यावहारिक है, जिससे खासकर छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी किराया बढ़ाया गया था, लेकिन उस समय विरोध के बाद प्रशासन को राहत देनी पड़ी थी। अब एक बार फिर बिना किसी पूर्व सूचना के किराया बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे दुकानदारों की परेशानी और बढ़ गई है।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल किराया वृद्धि के फैसले को वापस लेने की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते विरोध को देखते हुए जल्द बातचीत की संभावना जताई जा रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version