ताजा खबर
झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्तिरंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरीPRD जवानों के लिए बड़ी राहत, ड्यूटी भत्ता हुआ ₹600, कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधाLust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्कAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानझारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्तिरंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरीPRD जवानों के लिए बड़ी राहत, ड्यूटी भत्ता हुआ ₹600, कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधाLust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्कAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमान
जमशेदपुर में ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन, छात्रों को मिली आधुनिक सुविधा - aksharsamvad.com
Spread the love

शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए जमशेदपुर में बुधवार को “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और जमशेदपुर पूर्वी की पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
बता दें कि पूर्व में यह लाइब्रेरी “डीएम लाइब्रेरी” के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब जीर्णोद्धार कर आधुनिक स्वरूप दिया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्था का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की।
अतिथियों ने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल शिक्षा को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का काम भी करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरी आने वाले समय में क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए ज्ञान का प्रमुख केंद्र बनेगी।
यह लाइब्रेरी छात्रों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। यहां करीब 30 हजार पुस्तकों को रखने की क्षमता है, जिसमें विभिन्न विषयों की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही एक समय में लगभग 120 छात्र शांत वातावरण में बैठकर अध्ययन कर सकेंगे।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह पुस्तकालय विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यह स्थान न केवल पढ़ाई का केंद्र बनेगा, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी रहेगा।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी में इस नई सुविधा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
error: Content is protected !!
Exit mobile version