ताजा खबर
हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा•टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान•मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवाल•321 साल की आस्था: पाकुड़ के इस मंदिर में काशी की पूजा पद्धति, कंधों पर निकलती है मां की विदाई•XLRI में ऑफर्स की बरसात, 587 छात्रों को इंटर्नशिप, अधिकतम स्टाइपेंड ₹3.50 लाख महीना•शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो धमकी, सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार•मां की स्मृति में झुका शीश, नेमरा में हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में•छह महीने में 29 फायरिंग, डीआईजी की चेतावनी – लापरवाही पर नपेंगे थानेदार•एआई और डेटा सेंटर की बढ़ती जरूरतों पर टाटा पावर की नजर, 2.8 गीगावॉट से अधिक के अवसर•सात साल से मानदेय नहीं बढ़ा, झारखंड के व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरनाहजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा•टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान•मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवाल•321 साल की आस्था: पाकुड़ के इस मंदिर में काशी की पूजा पद्धति, कंधों पर निकलती है मां की विदाई•XLRI में ऑफर्स की बरसात, 587 छात्रों को इंटर्नशिप, अधिकतम स्टाइपेंड ₹3.50 लाख महीना•शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो धमकी, सिमडेगा में नाबालिग के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार•मां की स्मृति में झुका शीश, नेमरा में हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में•छह महीने में 29 फायरिंग, डीआईजी की चेतावनी – लापरवाही पर नपेंगे थानेदार•एआई और डेटा सेंटर की बढ़ती जरूरतों पर टाटा पावर की नजर, 2.8 गीगावॉट से अधिक के अवसर•सात साल से मानदेय नहीं बढ़ा, झारखंड के व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरना
मेघाहातुबुरु में मजदूरों का प्रदर्शन / SESBF फंड को लेकर सेल प्रबंधन पर आरोप - aksharsamvad.com
Spread the love

गुवा/चाईबासा
 झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु इकाई के बैनर तले मजदूरों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महासचिव आफताब आलम के नेतृत्व में श्रमिकों ने जनरल ऑफिस के समक्ष अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और महाप्रबंधक (एचआर) अमित विश्वास को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों की जमा राशि को बिना सहमति NPS में ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है। उनका कहना है कि SESBF (SAIL Employees’ Superannuation Benefit Fund) और NPS दो अलग योजनाएं हैं। SESBF एक ट्रस्ट आधारित फंड है, जिसमें कर्मचारियों के वेतन से हर महीने 2% की कटौती होती है और रिटायरमेंट के समय पूरी राशि ब्याज सहित वापस मिलती है। 5 मार्च 2026 के सर्कुलर को लेकर मजदूरों ने गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि इसमें 1 अप्रैल 2026 से SESBF ट्रस्ट बंद करने की बात कही गई है, लेकिन जमा राशि के भविष्य पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। साथ ही NPS में योगदान के लिए सहमति मांगी गई, पर पुराने फंड के ट्रांसफर के लिए अनुमति नहीं ली गई। संघ ने इसे कर्मचारियों के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि SESBF एक अपरिवर्तनीय ट्रस्ट है, जिसे न तो समाप्त किया जा सकता है और न ही बिना सहमति किसी अन्य योजना में ट्रांसफर किया जा सकता है। मजदूरों ने मांग की कि ट्रस्ट समाप्त होने पर पूरी राशि ब्याज सहित कर्मचारियों को लौटाई जाए। प्रदर्शन के दौरान ठेका मजदूरों ने समान वेतन, स्थानीय रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग भी उठाई। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version