ताजा खबर
टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनीटेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी
पश्चिमी सिंहभूम के जैतगढ़ में दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत / करंट लगने की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग - aksharsamvad.com
Spread the love

जैतगढ़, पश्चिमी सिंहभूम
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के समीप एक विशाल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया, जिसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम के साथ विस्तृत जांच शुरू की गई। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मौके पर ही नियमानुसार हाथी का पोस्टमार्टम किए जाने की तैयारी की गई है, जिसके बाद शव को दफनाया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथियों के लगातार मूवमेंट और फसलों को नुकसान से बचाने के लिए कई किसान खेतों के आसपास अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित कर देते हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर वन्यजीव इसकी चपेट में आ जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर विभाग की नजर बनी हुई है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version