ताजा खबर
उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!
हजारीबाग में नाबालिग के साथ हुए दुराचार के विरोध में महिलाओं का कैंडल मार्च - aksharsamvad.com
Spread the love

अक्षर संवाद गुवा/ चाईबासा

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुराचार को लेकर गुवा में आक्रोश देखने को मिला। रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा मंच के बैनर तले महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कैंडल मार्च एसबीआई बैंक के पास से शुरू होकर गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, विवेक नगर और कच्छी धौड़ा होते हुए पुनः रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास आकर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल महिलाओं के हाथों में मोमबत्तियां थीं और वे न्याय की मांग को लेकर एकजुट नजर आईं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि समाज में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अपराध अब असहनीय हो चुके हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और निर्भया कांड जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे।

इस मौके पर बाल अधिकार सुरक्षा मंच की प्रखंड सचिव पदमा केसरी, गीता देवी, अनुराधा राव, ममता देवी, जानों चातर, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, शांति दास, सुनीता समद, द्रौपदी हेस्सा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version