ताजा खबर
जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तारपुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचाझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलन आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा! धन, करियर और सम्मान में मिल सकता है बड़ा लाभ1 करोड़ का इनामी असीम मंडल भी करेगा सरेंडर? तीन साथियों के बाद पुलिस को मिला बड़ा सुराग, बंगाल में तलाश तेजसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकायूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तारपुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचाझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलन आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा! धन, करियर और सम्मान में मिल सकता है बड़ा लाभ1 करोड़ का इनामी असीम मंडल भी करेगा सरेंडर? तीन साथियों के बाद पुलिस को मिला बड़ा सुराग, बंगाल में तलाश तेजसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकायूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!
जमशेदपुर में पेयजल संकट: 25 दिनों से पानी को तरस रही हरिजन बस्ती, महिलाओं का बर्तन लेकर प्रदर्शन - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर | पोटका प्रखंड
जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसड़ा स्थित हरिजन बस्ती में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बस्ती के करीब 20 परिवार पिछले 25 दिनों से पानी की गंभीर समस्या झेल रहे हैं। यहां लगा एकमात्र चापाकल खराब पड़ा है, जिससे लोगों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी, डेगची और हंडी लेकर खराब चापाकल के पास इकट्ठा हुईं और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द चापाकल की मरम्मत की मांग की।
ग्रामीणों—बेनामी मुखी, मोनी मुखी और महावीर मुखी—ने बताया कि बस्ती में यही एकमात्र जलस्रोत है, जो पिछले 25 दिनों से खराब है। कई बार संबंधित विभाग, पंचायत मुखिया और जल सहिया को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि चापाकल से बेहद कम पानी निकल रहा है, जिससे एक बाल्टी पानी भरने में काफी समय लग रहा है। इससे महिलाओं को शारीरिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हरिजन बस्ती आज भी विकास से कोसों दूर है। प्रशासन की उदासीनता से नाराज महिलाओं ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर विभाग की “कुंभकरणीय नींद” तोड़ने की कोशिश की।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चापाकल की मरम्मत कर पेयजल संकट दूर करने की मांग की है।
 रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947
error: Content is protected !!
Exit mobile version