ताजा खबर
जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी•न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांडजमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी•न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड
अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: जमशेदपुर में एलपीजी गैस संकट गहराया, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और अमेरिका, इजराइल व ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। देश के कई हिस्सों की तरह जमशेदपुर में भी एलपीजी गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।
शहर में हालात ऐसे बन गए हैं कि गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। महिलाएं, पुरुष ही नहीं बल्कि बच्चे भी घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने दो-दो बार गैस बुकिंग कराई है, इसके बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
गैस की इस कमी ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर गृहिणियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रसोई का काम पूरी तरह से बाधित हो रहा है।
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई गैस एजेंसियों में हंगामे की खबरें भी सामने आई हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए अब एजेंसियों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और उनकी मौजूदगी में ही गैस का वितरण किया जा रहा है।
वहीं, कुछ महिला ग्राहकों ने एजेंसियों पर कालाबाजारी के आरोप भी लगाए हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस संकट से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है और कब तक आम लोगों को इस परेशानी से राहत मिलती है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version