ताजा खबर
छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत•तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी•टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट•जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देशछात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत•तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी•टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट•जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
ईरान के साथ दो हफ्ते का सीजफायर! - aksharsamvad.com
Spread the love

इजरायल (Israel) ने बुधवार (8 अप्रैल) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ दो हफ्तों के लिए हमले रोकने यानी सीजफायर का ऐलान किया है। यह फैसला इस शर्त पर आधारित है कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दे और क्षेत्र में सभी हमले बंद कर दे।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हालांकि साफ किया कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली सैन्य अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ईरान के साथ दो हफ्ते का सीजफायर

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल (Israel), ट्रंप के उस फैसले का समर्थन करता है, जिसमें ईरान पर दो सप्ताह तक हमले रोकने की बात कही गई है, लेकिन यह तभी संभव है जब ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे और अमेरिका, इजरायल व क्षेत्र के अन्य देशों पर सभी हमले बंद करे। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल और अमेरिका का लक्ष्य है कि ईरान भविष्य में परमाणु, मिसाइल या आतंकवाद से जुड़ा खतरा न बने।

error: Content is protected !!
Exit mobile version