ताजा खबर
पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदनपार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थनधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटीबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपरात के सन्नाटे में तड़ातड़ चली गोलियां, रांची में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंपहिंदी सीखकर भारतीय संस्कृति को समझ रहे विदेशी, झारखंड निभा रहा अहम भूमिकापलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदनपार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थनधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटीबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपरात के सन्नाटे में तड़ातड़ चली गोलियां, रांची में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंपहिंदी सीखकर भारतीय संस्कृति को समझ रहे विदेशी, झारखंड निभा रहा अहम भूमिका
सरायकेला में दर्दनाक हादसा: चेक डैम में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत, इलाके में मातम - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। आसंगी स्थित खरकाई नदी पर बने चेक डैम में नहाने के दौरान दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के तीन छात्र—गोडविन थॉमस, रौनक भारद्वाज और प्रशांत कुमार—स्कूल से निकलकर चेक डैम पहुंचे थे। इसी दौरान रौनक और गोडविन ने नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए।
साथ में मौजूद प्रशांत कुमार ने जब दोनों को डूबते देखा तो आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहले रौनक भारद्वाज और फिर गोडविन थॉमस का शव बरामद किया गया। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने में देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गोडविन और रौनक अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
रौनक भारद्वाज का परिवार आदित्यापुर कॉलोनी रोड नंबर 11 में रहता है, जबकि गोडविन थॉमस का परिवार रोड नंबर 27 में निवास करता है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि पुरेंद्र नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
यह हादसा एक बार फिर नदी और चेक डैम जैसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version