ताजा खबर
टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडरटाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर
गर्मी बढ़ते ही स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर घटा, जमशेदपुर में गहराया जल संकट - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है, जिससे जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस नदी का बहाव अब काफी धीमा हो गया है और कई जगहों पर यह स्थिर कुंड जैसा नजर आ रहा है।
जलस्तर कम होने और तापमान बढ़ने के कारण नदी के पानी की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। पानी में शैवाल (algae) तेजी से पनप रहे हैं, जो जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि जल उपयोग भी प्रभावित हो रहा है।
नदी के किनारे बसे मानगो, सोनारी, साकची और घाटसीला जैसे इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। जल संकट के कारण आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई का प्रमुख स्रोत होने के साथ-साथ औद्योगिक विकास की भी रीढ़ मानी जाती है। ऐसे में जलस्तर में लगातार गिरावट चिंता का विषय बनती जा रही है।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947
error: Content is protected !!
Exit mobile version