ताजा खबर
उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!
पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना, प्राइवेट स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र पर उठे सवाल - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देकर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।
धरना कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने अपने संबोधन में कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली कर रहे हैं, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की छात्रवृत्ति रोके जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई।
नेताओं ने पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में हो रही अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इसके अलावा म्यूटेशन को ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर हो रही घूसखोरी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि आम जनता को परेशान करना बंद किया जाए और सभी सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
धरना के अंत में मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version