ताजा खबर
बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुलबिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल
परसुडीह में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फूटा गुस्सा, बंग बंधु का एक दिवसीय धरना - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। सामाजिक संस्था “बंग बंधु” के बैनर तले परसुडीह मुख्य सड़क पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि परसुडीह क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वहीं, इलाके में नालों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी और जलजमाव की समस्या भी बनी रहती है। स्वच्छ पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही, क्षेत्र में कचरे के ढेर से भी हालात और बदतर हो गए हैं।
संस्था के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version