ताजा खबर
तीन घंटे में 93 यूनिट रक्त संग्रह, पत्रकारों के लिए मदद का भरोसा भी मिला•हार्ट अटैक आया, अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिली, एंबुलेंस भी नदारद! राजस्व उपनिरीक्षक की मौत•2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र•झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ी खबर! ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी, 1.83 लाख रोजगार का लक्ष्य•पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा•दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान•जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?तीन घंटे में 93 यूनिट रक्त संग्रह, पत्रकारों के लिए मदद का भरोसा भी मिला•हार्ट अटैक आया, अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिली, एंबुलेंस भी नदारद! राजस्व उपनिरीक्षक की मौत•2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र•झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ी खबर! ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी, 1.83 लाख रोजगार का लक्ष्य•पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा•दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान•जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?
जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी पिस्टल, जिंदा गोली समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर अपराधियों की आवाजाही की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से एक 7.65 एमएम का अवैध देशी पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा गोली बरामद की गई।
मौके से पुलिस ने मो. शहजादा नामक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया, जो गरीब नवाज कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद सामानों में पिस्टल, मैगजीन, जिंदा गोली, एक कार और एक आईफोन मोबाइल शामिल है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह अवैध हथियार के साथ किस मंशा से इलाके में घूम रहा था।
error: Content is protected !!
Exit mobile version