ताजा खबर
न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड•खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत•रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद•मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर•टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य•पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब•निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह•दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा•जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनातन फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड•खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत•रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद•मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर•टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य•पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब•निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह•दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा•जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात
जमशेदपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मामला सुंदरनगर थाना क्षेत्र का है, जहां सुंदरनगर निवासी 65 वर्षीय सीदयू सोय की ट्रेन हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि सीदयू सोय रोज की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते वक्त अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः मालगाड़ी की टक्कर से यह हादसा हुआ है।
सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पुत्र कमल सोय ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह सुबह घर से निकले थे, लेकिन इस बार वे वापस नहीं लौट सके।
नंदूप गांव रेलवे ट्रैक के बिल्कुल किनारे बसा हुआ है, जिसके कारण यहां इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शौच के लिए मजबूरी में लोगों को ट्रैक के पास जाना पड़ता है, जिससे हमेशा जान का खतरा बना रहता है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version