ताजा खबर
बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुलबिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल
अंबेडकर जयंती पर यूथ इंटक का सराहनीय पहल, बच्चों के बीच बांटी गई पठन-पाठन सामग्री - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के तहत पिछड़े वर्ग के बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यम सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा हासिल कर समाज में व्याप्त भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश को एक मजबूत संविधान दिया।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में महंगाई बढ़ने के बावजूद अभिभावकों का यह कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाएं। यही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षित और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की अपील की।
सत्यम सिंह ने आगे कहा कि जब समाज का हर वर्ग शिक्षित होगा, तभी समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित बाबा साहेब का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में प्रेरणा और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पारस मुखी, शुभम मुखी, रोशन मुखी, महेश मुखी, नितिन मुखी, देवराज मुखी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version