ताजा खबर
बिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणएक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्यायूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’बिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणएक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्यायूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’
बागबेड़ा में स्वच्छता और जल संकट से राहत की पहल, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और टैंकर सेवा शुरू - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके को स्वच्छ बनाने और पेयजल संकट से राहत दिलाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से डोर-टू-डोर कचरा उठाव और पानी टैंकर सेवा की शुरुआत कर दी गई है। बागबेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से बनी स्वच्छता और पानी की समस्या को देखते हुए इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इसके तहत पंचायत क्षेत्रों में घर-घर से कचरा उठाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए पानी टैंकर सेवा भी शुरू की गई है।
इन सेवाओं का शुभारंभ जिला मुख्यालय परिसर से किया गया, जहां विधायक संजीव सरदार और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। फिलहाल इस पहल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है, जिसे आने वाले समय में और विस्तार देने की योजना है। जरूरत के अनुसार वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
वहीं, इस सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए क्षेत्रवासियों से न्यूनतम स्वच्छता शुल्क भी लिया जाएगा, जिससे व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस पहल से बागबेड़ा के लोगों को स्वच्छ वातावरण और पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version