ताजा खबर
स्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारण
गुवा में 18 गांव के बेरोजगारों का प्रदर्शन / रोजगार व समान वेतन को लेकर प्रबंधन से वार्ता - aksharsamvad.com
Spread the love

 

 

 

चाईबासा रिपोर्टर
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा क्षेत्र के 18 गांवों के बेरोजगार युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर 17 अप्रैल शाम करीब पांच बजे गुवा स्थित सेल प्रबंधन के जनरल ऑफिस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।
    यह प्रदर्शन सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम की अध्यक्षता में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन तथा विभिन्न गांवों के मुंडा-मानकी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सेल प्रबंधन के साथ बैठक कर अपनी प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा। बैठक में 18 गांवों के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने, गुवा सेल में कार्यरत ठेका मजदूरों को समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, ठेका मजदूरों की बहाली प्रक्रिया की जांच कराने तथा बाहरी क्षेत्रों—जैसे किरीबुरू,बड़ाजामदा, नोवामुंडी, झींकपानी आदि—के लोगों की बहाली को निरस्त कर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही रिट्रेंचमेंट के बकाया भुगतान को अविलंब देने की भी मांग रखी गई। इस पर सेल प्रबंधन ने सभी मांगों पर विचार करने के लिए दो दिनों का समय मांगा। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि 19 अप्रैल को 18 गांवों के मुंडा-मानकी को आमंत्रित कर एक त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि बहाली में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी और बाहरी लोगों की नियुक्ति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की दिशा में भी पहल करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, बैठक के बाद झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के पदाधिकारियों एवं मुंडा-मानकी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 21 अप्रैल को चाईबासा स्थित एएलसी कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं निकलने पर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।
     इस मौके पर सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम, जोजोगुटू गांव के मुंडा कानुराम देवगम, गुवासाई के मुंडा मंगल पूर्ति, ठाकुरा गांव के समाजसेवी प्रशांत चाम्पिया, बबलू चाम्पिया, संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, राजेश यादव, संजू गोच्छाईत, रोहित पांडे, रितेश पाणिग्राही सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version