ताजा खबर
स्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारण
72 घंटे बाद भी नहीं हुई वार्ता, चक्का जाम की चेतावनी / पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुवा क्षेत्र के 12 गांवों के मुंडा- मानकी के नेतृत्व में भूख हड़ताल जारी - aksharsamvad.com
Spread the love

 

चाईबासा रिपोर्टर
 गुवा क्षेत्र में 12 गांवों के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों की बहाली को लेकर चल रही भूख हड़ताल 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जारी है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन का कोई अधिकारी आंदोलनरत ग्रामीणों की सुध लेने पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी दौरान भूख हड़ताल में बैठे ग्रामीणों के बीच एक महिला के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख आंदोलनकारी ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। इस घटना ने आंदोलन स्थल पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने सेल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 72 घंटे बीतने के बावजूद भी प्रबंधन वार्ता के लिए सामने नहीं आया है। उनका कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे मजबूर होकर आंदोलन को और उग्र रूप देने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने घोषणा की है कि 19 अप्रैल को आंदोलन स्थल पर एक अहम बैठक की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। इसके बाद 20 अप्रैल की सुबह 4 बजे से 12 गांवों के ग्रामीणों के साथ सेल का चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान उत्पादन पूरी तरह से ठप करने और रेल मार्ग को बाधित करने की भी चेतावनी दी गई है, ताकि यहां से आयरन ओर का परिवहन पूरी तरह रोक दिया जाए।  ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि इस भूख हड़ताल में महिलाओं की भागीदारी भी काफी सक्रिय है। बड़ी संख्या में महिलाएं आंदोलन स्थल पर मौजूद हैं और जमीन पर रात बिताकर अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं।
error: Content is protected !!
Exit mobile version