ताजा खबर
स्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारण
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित - aksharsamvad.com
Spread the love

 

 

अक्षर संवाद जमशेदपुर 
 टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में इआरसी के एक सीट पर सुनील प्रसाद 56 वोट लाकर विजयी हुए, जबकि समरेश कुमार को 44 मत मिले। तीसरे स्थान पर विश्वनाथ घोष रहे, उन्हें  33 मत प्राप्त हुए। कुल 133 वोट डाले गए। इसके अतिरिक्त यूनियन में दो पदाधिकारियों का भी चयन किया गया , जिसमें उपाध्यक्ष एवं सहायक सचिव के पद पर क्रमशः विनोद उपाध्याय एवं संजीव रंजन मनोनीत हुए।
गौरतलब हो कि एक्सल के दो सीटों पर पहले ही दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 17 अप्रैल,शुक्रवार को चुनाव संपन्न होने के बाद शाम साढ़े चार  बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई उसके बाद   परिणाम घोषित किया गया। मतदान एवं मतगणना का कार्यक्रम चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई  तथा चुनाव पर्यवेक्षक ई सतीश कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ।
विजयी प्रत्याशी निम्न प्रकार प्रकार हैं :
एक्सेल डिवीजन में क्षेत्र संख्या 4 से रविंद्र कुमार एवं क्षेत्र संख्या 5 से विजय कुमार सिंह तथा इआरसी के क्षेत्र संख्या 49 से सुनील कुमार प्रसाद निर्वाचित हुए।
उप चुनाव परिणाम के तुरंत बाद यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह,  चुनाव पर्यवेक्षक ई सतीश कुमार, एच एस सैनी , चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई, बीके शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद एच एस सैनी ने किया। कार्यकारी की बैठक में महामंत्री आरके सिंह के नाम का प्रस्ताव यूनियन के रिक्त पदों पर पदाधिकारी चयन के लिए लाया गया जिसका सभी ने समर्थन किया।  फलस्वरूप विनोद कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष तथा  संजीव रंजन  को सहायक सचिव मनोनीत किया गया। तीनों नव निर्वाचित कमेटी मेंबरों तथा नव मनोनीत दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
error: Content is protected !!
Exit mobile version