ताजा खबर
स्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारण
पश्चिमी सिंहभूम के नुईया गांव में हाथियों का झुंड पहुंचा/ ग्रामीणों में दहशत - aksharsamvad.com
Spread the love

 

अक्षर संवाद चाईबासा  
 पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नुईया गांव स्थित सीडीएन रुगंटा की बंद पड़ी खदान क्षेत्र एवं आधुनिक खदान के आसपास रविवार 19 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे चार हाथियों का झुंड विचरण करते हुए देखा गया। सुबह-सुबह हाथियों के अचानक गांव के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में आ चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका हाथियों के पारंपरिक आवागमन का रास्ता यानी कॉरिडोर माना जाता है, जिसके कारण यहां अक्सर हाथियों की मौजूदगी बनी रहती है। ऐसे में ग्रामीण हमेशा सतर्क रहते हैं, लेकिन अचानक हाथियों के दिखने से अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। हाथियों को देखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत गुवा वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौके के लिए रवाना हो गए और हाथियों की निगरानी तथा उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुट गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, हाथियों के पास जाने की कोशिश न करें और अकेले जंगल या खदान क्षेत्र की ओर न जाएं। साथ ही बच्चों और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।
error: Content is protected !!
Exit mobile version