ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांग
जमशेदपुर में टाइगर मोबाइल की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

 

 

 

जमशेदपुर में बुधवार रात टाइगर मोबाइल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के खालसा स्कूल के पास टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज खान को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे का कारोबार होने वाला है। सूचना के आधार पर उन्होंने वहां निगरानी शुरू की। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी को रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। जब जवान तबरेज खान ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह तेजी से बाइक लेकर फरार होने लगा। इसके बाद टाइगर मोबाइल की टीम ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसकी बाइक को गिराकर उसे पकड़ने की कोशिश की गई। हालांकि आरोपी लगातार भागने का प्रयास करता रहा, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवान को मजबूरन उस पर रिवॉल्वर ताननी पड़ी। इसके बाद आरोपी को काबू में कर लिया गया।vकार्रवाई के दौरान जवान तबरेज खान को हल्की चोट भी आई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version