ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांग
किरीबुरू हिलटॉप ओड़िया स्कूल का स्वर्ण जयंती समारोह/ भव्य शुभारंभ के साथ भावनाओं से भरा रहा पहला दिन - aksharsamvad.com
Spread the love

 

अक्षर संवाद चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह का पहला दिन बड़े ही गरिमामय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ किरीबुरू खदान के सीजीएम (माइंस) प्रशांत मनोहर राव शिरपुरकर द्वारा झंडोत्तोलन के साथ किया गया, जबकि पद्मश्री तुलसी मुंडा ने स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का शिलान्यास किया। दिनभर पुरातन छात्र-छात्राओं का आगमन लगातार जारी रहा। आयोजन समिति द्वारा सेल प्रबंधन के सहयोग से उपलब्ध कराए गए आवास में सभी पूर्व छात्रों को सम्मानपूर्वक ठहराया गया। इस दौरान पुराने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच वर्षों पुरानी यादें ताजा हुईं। अतीत और वर्तमान के इस मिलन ने ऐसा भावुक माहौल बनाया कि कई लोगों की आंखें नम हो गईं। पुराने मित्रों और गुरुओं से मिलन सभी के लिए यादगार पल बन गया। पूर्व छात्रों ने आयोजन समिति का आभार जताते हुए कहा कि यह केवल स्वर्ण जयंती नहीं, बल्कि बीते समय और वर्तमान का अद्भुत संगम है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं। संध्याकालीन समारोह में सब कलेक्टर तथा दोनों खदानों के डीसी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। सब कलेक्टर ने बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और भी आकर्षक बन गया। दो दिवसीय समारोह का आज अंतिम दिन था। पुराने दोस्त एक-दूसरे के साथ बिताए भावुक पलों को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। इस सफल आयोजन में स्कूल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंधिया के नेतृत्व में उनकी टीम धीरेन पुष्टि, राजेश कुमार बेहरा,रमाकांत परीडा,अरुण कुमार राउत राय,अभिमन्यु सेठी,संतोष कुमार पांडा एवं वीरेंद्र खिलार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
error: Content is protected !!
Exit mobile version