ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांग
जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, एक गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध मदिरा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर पोटका और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में गणेश पात्रो के घर और उससे सटे किराना दुकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान करीब 10.260 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि, छापेमारी से पहले रास्ता अवरुद्ध होने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा रोड में की गई छापेमारी में राज कुमार सिंह के घर से करीब 15.960 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। छापेमारी टीम की तत्परता से आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस और उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई में कुल मिलाकर 36 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
error: Content is protected !!
Exit mobile version