ताजा खबर
रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्रीरांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री
1 मई से शुरू होगी जनगणना 2027, जमशेदपुर में तैयारियां पूरी — 15 मई तक ऑनलाइन विवरण अनिवार्य - aksharsamvad.com
Spread the love

 

देशभर में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 1 मई से शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर जमशेदपुर में प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की।
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 1 मई से 14 जून तक चलेगा। इस दौरान नागरिकों को 1 मई से 15 मई के बीच अपना पूरा विवरण ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागरिकों को एक एस.ई आईडी प्राप्त होगी, जिसे फील्ड सर्वे के दौरान पर्यवेक्षक को दिखाना जरूरी होगा। इसके बिना जनगणना प्रक्रिया अधूरी मानी जा सकती है।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी और उनका उपयोग केवल जनगणना कार्य के लिए ही किया जाएगा। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी ऑनलाइन भरकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।
error: Content is protected !!
Exit mobile version