ताजा खबर
दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था•छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत•तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी•टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट•जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहींदूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था•छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत•तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी•टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट•जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव - aksharsamvad.com
Spread the love
  • पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

जमशेदपुर। जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के जन्मदिन को लेकर आयोजित दो दिवसीय उत्सव का समापन शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शहर के चर्चित प्रशंसक पप्पू सरदार ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे भक्ति भाव और धूमधाम से माधुरी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह करनडीह स्थित चेशायर होम में मानसिक एवं शारीरिक रूप से निःशक्त लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। पप्पू सरदार अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और सभी को उपहार वितरित किए। इसके बाद माधुरी दीक्षित की तस्वीर के समक्ष दिव्यांगों के साथ मिलकर केक काटा गया। कार्यक्रम के दौरान चेशायर होम में रहने वाले लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा माधुरी दीक्षित की फिल्मों के लोकप्रिय गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। शाम को साकची बाजार स्थित आयोजन स्थल पर आम लोगों के बीच निःशुल्क चाट का वितरण किया गया। वहीं फुटपाथ पर बच्चों के मनोरंजन के लिए निःशुल्क झूले की व्यवस्था की गई थी, जिसका बच्चों ने खूब आनंद उठाया। तेज बारिश के बावजूद लगभग पांच हजार लोग पप्पू सरदार की चाट दुकान पहुंचे और इस अनोखे आयोजन में शामिल होकर माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियों के साक्षी बने। कार्यक्रम में खासकर महिलाओं और युवतियों के बीच सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली। बीती रात 12 बजे पंजाबी भांगड़ा डांस के साथ भव्य केक काटकर माधुरी दीक्षित का जन्मदिन त्योहर के रूप में मनाया गया। उल्लेखनीय है कि पप्पू सरदार पिछले 29 वर्षों से लगातार माधुरी दीक्षित का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिल चुकी है। इस आयोजन को सफल बनाने में हर वर्ष की तरह इस बार भी कई शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त हुआ।

error: Content is protected !!
Exit mobile version