ताजा खबर
टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडरटाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर
खेलो इंडिया में झारखंड का बढ़ा मान: 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप हेतु टीआईडीसी सदस्य बने जे. पी. सिंह - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड बास्केटबॉल जगत के लिए गर्व की बात है कि खेलो इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 हेतु झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक श्री जे. पी. सिंह को टैलेंट आइडेंटिफिकेशन एंड डेवलपमेंट कमिटी (TIDC) के सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 मई से 27 मई 2026 तक पुदुच्चेरी में आयोजित होगी। खेलो इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में श्री जे. पी. सिंह के नाम का उल्लेख किया गया है। लंबे समय से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे जे. पी. सिंह के मार्गदर्शन में झारखंड के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। खेलो इंडिया द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना झारखंड बास्केटबॉल के लिए सम्मान और गौरव का विषय माना जा रहा है।

श्री जे. पी. सिंह की इस उपलब्धि पर जमशेदपुर के खेल प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मैंगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, भास्कर कुमार, सेंट्रल पीस कमिटी के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, डॉ. ताहिर हुसैन, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के शाहिद परवेज, सोहैल अख्तर अंसारी तथा अजीज हसनैन ने कहा कि जे. पी. सिंह का चयन पूरे झारखंड के खेल जगत के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी मौजूदगी से राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और झारखंड बास्केटबॉल को नई पहचान प्राप्त होगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version