ताजा खबर
चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शनचाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन
टीम पीएसएफ का वार्षिक सम्मान समारोह 31 मई को, झारखंडी संस्कृति और रक्तदाताओं का होगा सम्मान - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर में सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर को यादगार बनाने जा रही है। आगामी 31 मई को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में संस्था का वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित होगा। झारखंड स्थापना दिवस के दिन बनी इस संस्था के कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति और परंपरा की खास झलक देखने को मिलेगी।
समारोह में आने वाले अतिथियों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। पूरे परिसर में नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी, वहीं आदिवासी महिलाओं का पारंपरिक नृत्य और छौ नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। अतिथियों का अभिनंदन भी झारखंड की आदिवासी संस्कृति के अनुरूप किया जाएगा।
कार्यक्रम में वर्षभर टीम पीएसएफ के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 80 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा संस्था से जुड़े 10 शतकवीर रक्तदाताओं को भी सम्मान मिलेगा। वहीं एसडीपी रक्तदान अभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले पांच रक्तदाताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले छह लोगों को संस्था का सर्वोच्च सम्मान “टीम पीएसएफ गौरव मानव सेवा सम्मान” प्रदान किया जाएगा। साथ ही जमशेदपुर ब्लड सेंटर से जुड़े 10 समर्पित सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह की एक खास पहल “टाइम बैंक” और संस्था के सदस्यों व उनके परिवारजनों के लिए “इमरजेंसी मेडिकल फंड बैंक” की शुरुआत होगी। इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ समारोह में उपस्थित अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version