ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
मईयां सम्मान सत्यापन के लिए 42 डिग्री की तपती धूप में घंटों कतार में खड़ी रहीं महिलाएं - aksharsamvad.com
Spread the love

 

अक्षर संवाद जमशेदपुर
 झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए शुक्रवार 22 मई को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड में महिलाओं को कड़ी धूप और 42 डिग्री तापमान में लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा।
जमशेदपुर में इन दिनों लू के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में सुबह 9 बजे से ही सत्यापन केंद्रों के बाहर महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। कई महिलाओं के हाथों में छाता था, तो कई तपती धूप में बिना किसी छांव के खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।
पैसा रुकने से बढ़ी परेशानी
दरअसल, मईयां सम्मान योजना के तहत हर माह मिलने वाली सम्मान राशि कई लाभुक महिलाओं के खाते में नहीं पहुंच रही है। किसी का पैसा तकनीकी कारणों से रुका हुआ है, तो किसी का नाम सत्यापन न होने से सूची से हट गया है। इसी को लेकर सरकार द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।
जुगसलाई की रहने वाली सुनीता देवी ने बताया, “पिछले तीन महीने से पैसा नहीं आया। घर चलाना मुश्किल है। सुबह 8 बजे से लाइन में लगी हूं, अब दोपहर हो गई। धूप में खड़े-खड़े चक्कर आ रहा है, लेकिन क्या करें, मजबूरी है।”
व्यवस्था पर उठे सवाल
भीषण गर्मी में बुजुर्ग और बीमार महिलाएं भी कतार में दिखीं। सत्यापन केंद्रों पर न पीने के पानी की समुचित व्यवस्था थी, न बैठने के लिए शेड। परसुडीह की 65 वर्षीय मालती महतो ने कहा, “इतनी गर्मी में हम लोग कैसे खड़े रहें? सरकार को टोकन सिस्टम या वार्डवार तारीख तय करनी चाहिए थी।”
प्रशासन ने दिया आश्वासन
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पानी और छाया की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सभी पात्र महिलाओं का सत्यापन कर राशि उनके खाते में भेजी जाएगी।
error: Content is protected !!
Exit mobile version