ताजा खबर
20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली
गोलमुरी में शातिर ठग युवक गिरफ्तार, ऑटो चालकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के पास रविवार को ऑटो चालकों ने ठगी करने वाले एक शातिर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लंबे समय से ऑटो चालकों और राहगीरों को झांसा देकर पैसे ठगने का काम कर रहा था।
बताया जा रहा है कि भुक्तभोगी ऑटो चालक राव पहले भी आरोपी के झांसे में आकर तीन हजार रुपये गंवा चुका था। रविवार को युवक ने फिर उसी तरीके से ठगी करने की कोशिश की। आरोपी ने चालक से कहा कि उसे मस्जिद के पास से एक महिला और युवती को शादी समारोह में ले जाना है और इसके लिए 100 रुपये किराया तय किया।
इसके बाद युवक ने पास के एक घर की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह ऊपर से पैसे लेकर आता है। इसी दौरान उसने चालक से तीन हजार रुपये के चेंज की मांग की। चालक राव ने युवक को पहचान लिया और तुरंत उसकी बांह पकड़ ली।
खुद को फंसता देख आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर भागने लगा। चालक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद अन्य ऑटो चालक और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पीछा कर युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के कई नोट बरामद हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version