ताजा खबर
झारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारीझारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी
टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों को अधिकार देने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर में टाटा लीज नवीकरण को लेकर विस्थापित आदिवासी और मूलवासी परिवारों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर टाटा कंपनी के लीज नवीकरण से पहले विस्थापित परिवारों को उनका अधिकार देने की मांग उठाई है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंच ने 18 मौजा के रैयत खतियानधारी विस्थापितों को विस्थापित प्रमाण पत्र जारी करने, पुनर्वास, रोजगार और जमीन वापसी की मांग की है। इसके साथ ही मंच ने वर्ष 1996 में रद्द किए गए रैयतों के 1908 और 1937 के खतियान को पुनः मान्यता देने की भी मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि उद्योग स्थापना के दौरान जिन आदिवासी और मूलवासी परिवारों की जमीन ली गई थी, उनके अधिकार सुनिश्चित किए बिना टाटा लीज नवीकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जानी चाहिए।
मंच ने प्रशासन से यह भी पूछा है कि विस्थापितों द्वारा पहले जमा किए गए जमीन संबंधी दस्तावेजों की वर्तमान स्थिति क्या है और सरकार को भेजी गई रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच का कहना है कि जब तक विस्थापित परिवारों के अधिकारों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक टाटा लीज नवीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाई जानी चाहिए।
error: Content is protected !!
Exit mobile version