ताजा खबर
उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!
122 रुपये के उधार विवाद में चली गोली, जुगसलाई के हबीब नगर में दहशत - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के हबीब नगर में रविवार को महज 122 रुपये के उधार के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हबीब नगर निवासी मोहम्मद इम्तियाज एक जनरल स्टोर संचालित करते हैं। बताया जाता है कि अरमान पलटन नामक युवक ने राज बच्चा के नाम पर दुकान से 122 रुपये का सामान उधार लिया था। इसी रकम को लेकर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि रविवार को राज बच्चा दुकान पर पहुंचा और उधार को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने कथित तौर पर दुकानदार को डराने-धमकाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान में रखे कुछ सामान को भी नुकसान पहुंचा।
घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी छोटी रकम के विवाद में फायरिंग जैसी घटना ने क्षेत्र के लोगों को भयभीत कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version