ताजा खबर
अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौका
टीएमएच के सामने दर्दनाक हादसा: टाटा स्टील फायर ब्रिगेड वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मदद में देरी का आरोप - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) के सामने सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगसलाई पी.बी. रोड स्थित मस्जिद गली निवासी मो. हूषाम अख्तर के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मो. हूषाम अख्तर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी टाटा स्टील फायर ब्रिगेड के एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के समय युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन वाहन के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें लगीं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल के पास ही टीएमएच और बिष्टुपुर थाना होने के बावजूद घायल युवक को तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। लोगों ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य में देरी होने की बात कही जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि तब तक उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आपातकालीन चिकित्सा एवं राहत सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है।
इधर, बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल कर रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version