ताजा खबर
नदी किनारे कटाव से बढ़ी फ्लैट खरीदारों की चिंता, जमशेदपुर में निर्माण की मंजूरी पर सवाल•लंबी वेटिंग के बीच राहत की रेल, खुर्दा रोड–आनंद विहार स्पेशल का गोमो में भी ठहराव•गोलमुरी सब्जी बाजार में आग का तांडव, नौ से अधिक दुकानें खाक, कारोबारियों को भारी नुकसान•दुर्गापूजा में घर लौटना हुआ मुश्किल! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, टाटानगर में यात्री परेशान•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! डिप्लोमा पूरा करने पर प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ•टाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ता•झारखंड में बालू खनन का रास्ता खुला, 444 घाटों में अभी सिर्फ 14 की लीज•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, रविवार को भी होगा काम•कोयले की बढ़ी कीमतें बढ़ाएंगी उद्योगों का खर्च, BCCL को सालाना 150 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान•बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! 28 अक्टूबर तक की मोहलत से मचा हड़कंपनदी किनारे कटाव से बढ़ी फ्लैट खरीदारों की चिंता, जमशेदपुर में निर्माण की मंजूरी पर सवाल•लंबी वेटिंग के बीच राहत की रेल, खुर्दा रोड–आनंद विहार स्पेशल का गोमो में भी ठहराव•गोलमुरी सब्जी बाजार में आग का तांडव, नौ से अधिक दुकानें खाक, कारोबारियों को भारी नुकसान•दुर्गापूजा में घर लौटना हुआ मुश्किल! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, टाटानगर में यात्री परेशान•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! डिप्लोमा पूरा करने पर प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ•टाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ता•झारखंड में बालू खनन का रास्ता खुला, 444 घाटों में अभी सिर्फ 14 की लीज•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, रविवार को भी होगा काम•कोयले की बढ़ी कीमतें बढ़ाएंगी उद्योगों का खर्च, BCCL को सालाना 150 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान•बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! 28 अक्टूबर तक की मोहलत से मचा हड़कंप
पुरानी रंजिश में हुई थी विकास सिंह की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विकास सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुंटिया और राजू कुम्भकार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, धारदार चाकू, मोटरसाइकिल और खून लगे कपड़े भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 31 मई को उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों में 25 वर्षीय विकास सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष छापामारी टीम का गठन किया और जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी शहर में ही मौजूद हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरज कुंटिया और राजू कुम्भकार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि विकास सिंह के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी थी। इसी रंजिश के चलते 30 मई की सुबह उसे बातचीत के बहाने उलीडीह आदिवासी क्लब के पास बुलाया गया। वहां पहले से घात लगाए आरोपियों ने लोहे के पाइप और धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया गया था ताकि घटना को छिपाया जा सके।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप, धारदार चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा खून लगे कपड़े बरामद कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पूर्व से कई मामले दर्ज हैं।
error: Content is protected !!
Exit mobile version