ताजा खबर
‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता
गोविंदपुर-परसुडीह सड़क निर्माण में देरी पर विधायक सख्त, 10 दिनों में काम शुरू करने का निर्देश - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: गोविंदपुर से परसुडीह तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत होने और शिलान्यास के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कुछ दिनों तक काम शुरू होने के बाद संवेदक द्वारा निर्माण कार्य बंद कर दिए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर हाल ही में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था।
मीडिया में लगातार खबरें सामने आने और जनता की शिकायतों के बाद क्षेत्रीय विधायक मंगल कालिंदी सक्रिय हुए। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक के साथ बैठक कर सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जवाब तलब किया।
बैठक में विधायक ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और लंबे समय से बंद पड़े काम पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का काम योजनाओं को स्वीकृति दिलाना है, जबकि विभाग और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो सका।
विधायक ने अधिकारियों और संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले दस दिनों के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गोविंदपुर-परसुडीह मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि विधायक के हस्तक्षेप के बाद सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और उन्हें बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
error: Content is protected !!
Exit mobile version