ताजा खबर
करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंपकरम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप
बीपीएम +2 हाई स्कूल में करियर जागरूकता एवं प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन - aksharsamvad.com
Spread the love

अक्षर संवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित बी.पी.एम. +2 हाई स्कूल में बुधवार को ई-डिजिटल इंडिया एवं क्वेस कॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में करियर जागरूकता एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रंजिता गांधी, क्वेस कॉर्प के प्रतिनिधि सुमित दत्ता तथा ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराया।

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 10 पुरुष एवं 5 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को क्वेस कॉर्प एवं अर्का जैन यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित फ्री डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें उद्योगों में कार्य करने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को प्रतिमाह 13 हजार रुपये तक इंसेंटिव प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version