ताजा खबर
झारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारीझारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी
जमशेदपुर में अवैध हथियार तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, दो युवक गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने शहर में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली भी बरामद की है। मामले का खुलासा गुरुवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई इलाके में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुगसलाई निवासी 25 वर्षीय जाहिद हुसैन उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर 19 वर्षीय मो. रेहान हुसैन को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हथियारों की खरीद-बिक्री में अपनी भूमिका स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर रेलवे पुल के नीचे नदी किनारे छिपाकर रखा गया एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया।
जांच में सामने आया है कि जाहिद बिहार के मुंगेर से 40 से 60 हजार रुपये में अवैध हथियार खरीदकर जमशेदपुर लाता था और उन्हें शहर के अपराधियों को बेचता था। इस पूरे नेटवर्क में रेहान उसकी मदद करता था। पुलिस के अनुसार, जाहिद के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शहर के किन-किन अपराधियों तक इन हथियारों की आपूर्ति की गई थी। जांच जारी है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version