ताजा खबर
ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्यज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे पुल के नीचे से जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और मो. रेहान हुसैन को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपियों के बीच अवैध हथियार की डिलीवरी होने वाली है। छापेमारी के दौरान दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद की गई। इसके साथ ही एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ने खुलासा किया कि अवैध हथियार सप्लायर एक देसी पिस्टल 40 से 60 हजार रुपये में उपलब्ध कराते हैं और वह सप्लायर तथा खरीदारों के बीच संपर्क सूत्र की भूमिका निभाता था।
पुलिस के अनुसार यह मामला संगठित हथियार आपूर्ति और खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
error: Content is protected !!
Exit mobile version